हरदोई ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल औरंगजेब नशे में धुत था। आशंका है कि नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ है। बहरहाल, घटना कुछ देर पहले की है और जानकारी मिलने के बाद औरंगजेब के परिवारीजनों को सूचना दे...
By INA News Hardoi.
कोतवाली पिहानी इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी। जानकारी के मुताबिक, पिहानी थाना इलाके में हरिहरपुर बृह्म देव बाबा मंदिर के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने बाइक चालक औरंगजेब निवासी उचवल को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: हरदोई: युवक के साथ की मारपीट, हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टिक सेमिया की पुष्टि
जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल औरंगजेब नशे में धुत था। आशंका है कि नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ है। बहरहाल, घटना कुछ देर पहले की है और जानकारी मिलने के बाद औरंगजेब के परिवारीजनों को सूचना दे दी गयी है।
What's Your Reaction?











