Hardoi : 25000 रूपये का इनामिया शातिर भैंस चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से इंस्पेक्टर घायल
हरदोई जिले में तेज तर्रार ईमानदार एसपी अशोक कुमार मीणा जिले में अपराध खात्मे को लेकर सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जनपद वासियों को भयमुक्त
- विजय लक्ष्मी सिंह जादौन की रिपोर्ट
यूपी के हरदोई जिले में तेज तर्रार ईमानदार एसपी अशोक कुमार मीणा जिले में अपराध खात्मे को लेकर सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जनपद वासियों को भयमुक्त माहौल देने के लिए दिन रात एक किए हैं।
बीती रात अतरौली थाना क्षेत्र में अतरौली पुलिस के द्वारा एक 25000 रुपए के इनामियां शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना अतरौली पुलिस द्वारा 25000 रूपये के इनामिया एक शातिर भैंस चोर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
बदमाश के द्वरा खुद को घिरा देख पुलिस पर गोली चलाई गई। जिसमें अतरौली थाना के प्रभारी निरीक्षक के गोली लग गई जिसमें वह घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की आत्मरक्षार्थ गोली बदमाश के पैर में लगी जिसमें वह घयल हो गया।
संतोष कुमार सिंह- क्षेत्राधिकारी सण्ड़ीला
शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक को भी प्राथमिके उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया। बदमाश की गिरफ्तारी के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी सण्ड़ीला संतोष कुमार सिंह विस्तृत जानकारी दी।
What's Your Reaction?











