Hardoi Accident: सड़क दुर्घटना में फिर 2 लोगों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

कन्नौज मार्ग की ओर से आ रहे तेज गति से ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में टक्कर मार दी, इस दौरान डीसीएम किसानों को रौंदते हुए दूसरी डीसीएम में जा टकराई। इस घटने में दो किसानों ने दम तोड दिया। वहीं पारुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

By INA News Desk
Nov 11, 2024 - 23:34
240 Views
Hardoi Accident: सड़क दुर्घटना में फिर 2 लोगों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Hardoi News INA.

Hardoi Bilgram Accident..

जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, सोमवार को फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। मामला बिलग्राम कन्नौज मार्ग बाबू पुरवा गांव के पास का है, जहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। डीसीएम के आगे गोभी लाद रहे किसान के ऊपर डीसीएम जा चढ़ी, इस हादसे में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वही डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक शनि(20 वर्ष) पुत्र संजय, अरविंद पुत्र श्री कृष्णा 28 वर्ष निवासी मोहल्ला मलकंठ जो बाबू पुरवा गांव के पास एक डीसीएम में गोभी लाद रहे थे, तभी कन्नौज मार्ग की ओर से आ रहे तेज गति से ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में टक्कर मार दी, इस दौरान डीसीएम किसानों को रौंदते हुए दूसरी डीसीएम में जा टकराई।

Also Read: Hardoi: पॉलीटेक्निक छात्र की सड़क हादसे में मौत, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इस घटने में दो किसानों ने दम तोड दिया। वहीं पारुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर परिजनों ने रोड जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों और 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकार सुनील कुमार शर्मा कई थानों के पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दूसरी तरफ डीसीएम चालक योगेश 28 वर्ष पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी बाघेटाकला जिला हापुड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। उपचार के बाद चालक योगेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वही घायल पारुल का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow