Hardoi Accident: ऑटो और डीसीएम की टक्कर के बाद मौत की गूंजी वो भयावह चीत्कार, कई लोगों की मौत से सिहर उठीं जिंदगियां
बघौली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए हादसे में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार की रात मल्लावां -मेहंदीघाट मार्ग पर शुक्लापुर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें कुन्हालाल की मौत हो गई।
- मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख देने की घोषणा, जबकि घायलों को मिलेंगे 50-50 हजार रूपये
- सीएम योगी व पीएम मोदी ने इस वीभत्स घटना पर दुःख जताया, परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा
Hardoi Accident.
विजय लक्ष्मी सिंह....
कटरा बिल्हौर हाइवे पर रोशनपुर के पास ऑटो और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें छह महिला, एक पुरुष, एक किशोरी समेत दो बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी पहुंचे हैं। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
मल्लावां क्षेत्र में सोमवार की रात तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से एक की मौत हो गई, जबकि कार सवार प्रधान के पति समेत चार घायल हो गए। वहीं, कोतवाली देहात और बघौली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए हादसे में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार की रात मल्लावां -मेहंदीघाट मार्ग पर शुक्लापुर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें कुन्हालाल की मौत हो गई।
जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने नरेंद्र, अमित, रामचंद्र की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य हादसों में हरियावां के ग्राम भदेउरा के गोपेश को सोमवार की शाम बघौली के ग्राम राजेपुर स्थित बहन की ससुराल से लौटते समय हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बम्हनाखेड़ा के पास बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई।
उनके श्रीकांत घायल हो गए। एक अन्य घटना में कछौना क्षेत्र में हुई। यहां के समसपुर अमीदान सोमवार की शाम भीरीघाट के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए 100 पलंग चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने अमीदन को मृत घोषित कर दिया। हरदोई में हुए सड़क हादसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि देने की घोषणा भी की गई है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी 11 मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। इनमें से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की , जबकि दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। प्रधानमंत्री ने सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है। सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
घायलों का हालचाल लेते पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन
सुरसा थाना क्षेत्र के सर्रा सथरा निवासी विमलेश (17) मेरठ में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। दीपावली पर वह घर आया था। त्योहार पर उसने खूब रोशनी की। मंगलवार को वह अपनी बुआ के बेटे संजय के घर माधौगंज थाना क्षेत्र के पहुंतेरा गांव गया था। यहां से संजय अपने पारिवारिक भतीजे आनंद और मामा के बेटे विमलेश के साथ बिलग्राम जाने के लिए बुधवार सुबह ऑटो लेकर निकला था। हादसे में आनंद और संजय घायल हो गए, जबकि विमलेश की मौत हो गई। विमलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। सांडी थाना क्षेत्र के गुर्रा निवासी बालेश्वर अपनी पत्नी रोशनी (26) पुत्री वंशिका (5) और पुत्र प्रांशू (1) के साथ ससुराल सखेड़ा जाने के लिए निकले थे। रास्ते में वह परिवार के साथ ऑटो में सवार हो गए।
ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पत्नी रोशनी, बेटी वंशिका और बेटे प्रांशू की मौत हो गई। बालेश्वर गंभीर रूप से घायल हैं। उनको पहले सीएचसी में भर्ती किया गया, फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। रात में उनकी हालत बिगड़ गई तो लखनऊ रेफर कर दिया गया है। माधौगंज कस्बे के पटेल नगर पूर्वी निवासी सत्यम कुशवाहा (20) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता पप्पू पुताई का काम करते हैं, जबकि मां ज्ञानवती आशा कार्यकर्ता हैं। सत्यम माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसे दो दिन से बुखार आ रहा था। राहत न मिलने पर वह दवा लेने के लिए हरदोई जा रहा था। ऑटो से बिलग्राम में उतरकर उसे हरदोई के लिए बस लेनी थी। बिलग्राम पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मां ज्ञानवती और पिता पप्पू शव देखकर बदहवास हो गए।
उन्हें संभालने में लोगों को काफी प्रयास करना पड़ा। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के इटौली गांव निवासी नीलम (60) का ननिहाल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के महनेपुर गांव में है। नीलम के ममेरे भाई की मौत मंगलवार को हो गई थी। दुख जताने के लिए नीलम अपने भतीजे राकेश की पत्नी राधा और राधा की बहन अल्लीगढ़ निवासी निर्मला के साथ महनेपुर गई थीं। बुधवार की सुबह नीलम के देवर गोकरन ने उसे राधा और निर्मला के साथ महनेपुर मोड़ से बिलग्राम जाने के लिए ऑटो पर बैठाया था। गोकरन ने गांव पहुंचकर मिलने की बात कही थी, लेकिन निर्मला, नीलम और राधा का यह आखिरी सफर हो गया। माधौगंज थाने से बमुश्किल 500 मीटर दूर चौराहे से सवारियां ढोने का काम सीएनजी ऑटो करते हैं तो बिलग्राम में कोतवाली से लगभग 300 मीटर दूर यह सीएनजी वाहन सवारी उतारने और बैठाने का काम करते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी pic.twitter.com/8z7H0PPQKl — INA Hardoi News (@inahardoinews) November 6, 2024
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने इसको लेकर किए गए सवाल के जवाब में साफ कहा कि जिम्मेदारी सबकी तय होगी। अभी प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। शवों का पोस्टमार्टम कराना और परिजनों को ढांढस बंधाना है, गलती जिसकी भी होगी वह परिणाम भी भोगेगा। बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर बुधवार को जो ऑटो हादसे का शिकार हुआ, उसकी क्षमता सिर्फ चार सवारी बैठाने की है। बावजूद इसके इस सीएनजी ऑटो में 14 लोग सवार थे। 14 सवारियां लेकर ऑटो राज्य राजमार्ग पर फर्राटा भर रहा था और यातायात माह के बावजूद भी किसी जिम्मेदार की निगाह इस पर नहीं पड़ी। खास बात यह है कि जहां से ऑटो सवारी भरते हैं, वह जगह थाने से बमुश्किल 500 मीटर दूर है और जहां जाते हैं वहां से भी कोतवाली 300 मीटर दूर है।
What's Your Reaction?











