Hardoi News: नारी कल, आज और कल " पर महिलाओं द्वारा तरक्की के आयामों पर हुआ विचार विमर्श, पुरुष और नारी को समानता से देखने पर जोर

कवयित्री अमिता मिश्रा 'मीतू' ने अति "सर्वत्र वर्जयेत" पर बल देते हुए कहा कि सफलता मर्यादा युक्त हो। उन्होंने आत्मसम्मान, मर्यादा का सबसे उपयुक्त हथियार स्वविवेक को बताया।

Nov 7, 2024 - 21:37
151 Views
Hardoi News: नारी कल, आज और कल " पर महिलाओं द्वारा तरक्की के आयामों पर हुआ विचार विमर्श, पुरुष और नारी को समानता से देखने पर जोर

Hardoi News INA.

विजय लक्ष्मी सिंह...

सामाजिक संस्था बहादुर बेटियां फाउंडेशन के पंचम वार्षिकोत्सव के अवसर पर एक विचार गोष्ठी "नारी कल, आज और कल " का आयोजन वैटगंज स्थित बाबू छेदालाल बारातघर सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन की संरक्षक डॉक्टर चित्र मिश्रा और बहादुर बेटियां फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

विचार गोष्ठी में महिलाओं की तीन पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हुए अलग अलग आयुवर्ग की स्त्रियों ने नारी स्वतंत्रता और स्वावलम्बन से लेकर सशक्तिकरण आदि विभिन्न विषयों पर खुलकर विचार रखे।

कौन तय करेगा?,स्वतंत्रता की सीमा ?

कवयित्री अमिता मिश्रा 'मीतू' ने अति "सर्वत्र वर्जयेत" पर बल देते हुए कहा कि सफलता मर्यादा युक्त हो। उन्होंने आत्मसम्मान, मर्यादा का सबसे उपयुक्त हथियार स्वविवेक को बताया। आकृति श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं समझदारीपूर्वक आधुनिकता से समन्वय स्थापित कर तरक्की के आयाम गढ़ें।

 इंजी. कृति ओमर ने सवाल किया कि स्वतंत्रता की आथारिटी किसके पास है। स्वतंत्रता की सीमाएं कौन तय करे पुरुष या नारी। कहा महिलाओं को सीमाओं के दायरे में बांधकर उसकी स्वतंत्रता को प्रभावित करना अनुचित है।

चाहें कोई भी प्लेटफॉर्म हो इग्नोर, टॉलरेंस एंड गेन सोशल मीडिया का एक मात्र हथियार: आलोक सिंह

विचार गोष्ठी का संचालन फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा श्रिया गुप्ता और सरिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।  

विजय लक्ष्मी सिंह जादौन ने आचरण को मर्यादित रखते हुए आधुनिकता को विचारों में ढालने की अपील की।  
किरन अग्रवाल ने स्वतंत्रता जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करने की बात कही। अमिता मिश्रा ' मीतू' ने कहा अति सर्वत्र वर्जयेत। सफलता मर्यादा युक्त हो। आत्मसम्मान, मर्यादा का सबसे उपयुक्त हथियार स्वविवेक है।

आकृति श्रीवास्तव ने समझदारी पूर्वक आधुनिकता से समन्वय स्थापित कर तरक्की के आयाम गढ़ने की बात कही। इंजी. कृति ओमर- स्वतंत्रता की आथारिटी किसके पास है,ये स्पष्ट हो। डॉ. शीला पाण्डेय ने कहा कि आधुनिकता, परिवर्तन के दौर को अपनाते हुए मर्यादा, शिष्टाचार युक्त जीवन प्रगतिशील व्यक्ति और समाज की धरोहर होती है।

इंदुबाला शुक्ला ने आधुनिकता और मर्यादा को पहनावे से आंकना अनुचित बताया। सोशल मीडिया और महिलाएं पर सरोज तिवारी ने कहा कि शिक्षा, स्वावलम्बन और कौशल विकास से लेकर विचार अभिव्यक्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को प्रगतिशील अर्थात आगे बढ़ाने में सोशल मीडिया सबसे बड़ा सहयोगी बनकर उभरा है।

विचार गोष्ठी में भाजपा नेत्री शोभना सिंह ने कहा कि सुंदरता वाह्य न होकर आंतरिक होती है जो व्यक्ति के आचरण से झलकती है। रंजना सिंह ने समाज निर्माण में एक मां के रूप में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। विभिन्न रूपों में महिलाओं का योगदान उसकी स्वतंत्रता, मर्यादा युक्त व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रमाण है। संजू श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया की खामियों को नजरंदाज कर अच्छाई को अपनाना और प्रगतिशील बनना ही बेहतर है।

ज्योति शिखा वाजपेई ने कहा कि पुरुष प्रताड़ना भी होती है, महिलाओं को समाज में पुरुष और नारी को समान रूप में देखना पड़ेगा।

महिला पतंजलि योग प्रभारी विनीता पांडे ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी संस्कारित हो, इस जिम्मेदारी का निर्वहन माता-पिता को करना ही होगा। भाजपा जिला मंत्री नीतू चंद्रा ने समाज में महिलाओं के पहनावे पर जोर देते हुए कहा कि हमें मर्यादित रूप में रहकर मर्यादित वस्त्र ही समाज के अनुसार पहनना चाहिए।

...कल पर कुमुदिनी देवी, इंदु शुक्ला लक्ष्मी खरे, डॉ शीला पाण्डेय, सरोज श्रीवास्तव, विनीता पाण्डेय तथा

 ..... आज पर अमिता मिश्रा, विजय लक्ष्मी सिंह , शोभना सिंह, बॉबी गुप्ता, संजू श्रीवास्तव , कंचन 

.....कल पर कृति ओमर,आकृति श्रीवास्तव मान्या मिश्रा ने विचार व्यक्त किए।

फाउंडेशन की संस्थापिका और जिला अध्यक्षा रेशमा गुप्ता ने आई हुई महिलाओं एवं ग्रुप के सदस्यों के प्रति आभार जताया।

 

कार्यक्रम में सरस्वती सदन की लाइब्रेरियन सीमा वाजपेयी मिश्र, भाजपा नेत्री अनुराधा मिश्रा ,नीतू चन्द्रा, विजयलक्ष्मी पाण्डेय, शोभना सिंह, कंचन गुप्ता, बावी ओमर, अनीता मिश्रा, नीलम अग्रवाल, रंजना गुप्ता आदि के साथ बहादुर बेटियां फाउंडेशन की सदस्या गीता गुप्ता, ममता गुप्ता, आशा वाजपेई, नीतू गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow