हरदोई: तमंचे से किया फायर, 1 गिरफ्तार

By INA News Desk
Jul 30, 2024 - 23:24
242 Views
हरदोई: तमंचे से किया फायर, 1 गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

माधौगंज-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में गाली गलौज करने और तमंचे से फायर करने के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भइयालाल पुत्र देवी प्रसाद निवासी गांव मंशाखेड़ा थाना माधौगंज, हरदोई ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही राजेंद्र प्रसाद पुत्र प्यारेलाल ने उसके साथ पहले गाली गलौज की और फिर जान से मार डालने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement