Hardoi : अपर जिलाधिकारी ने जाना सीएचसी में भर्ती छात्राओं का हाल

वहाँ पर मौजूद प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय रमेश सिंह ने अपर जिलाधिकारी को पूरी स्थिति से अवगत कराया। वर्तमान स्थिति के अनुसार कुछ छात्राएं वाप

Jul 26, 2025 - 00:16
32 Views
Hardoi : अपर जिलाधिकारी ने जाना सीएचसी में भर्ती छात्राओं का हाल
अपर जिलाधिकारी ने जाना सीएचसी में भर्ती छात्राओं का हाल

Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह उप जिलाधिकारी तान्या सिंह व सहायक निदेशक खाद्य सुरक्षा कुमार गुंजन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पहुँचीं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नवोदय विद्यालय इटारा पिहानी की छात्राओं का हाल-चाल जाना।उन्होंने छात्राओं से बातचीत की तथा वहाँ पर मौजूद मेडिकल स्टाफ से चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली। वहाँ पर मौजूद प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय रमेश सिंह ने अपर जिलाधिकारी को पूरी स्थिति से अवगत कराया। वर्तमान स्थिति के अनुसार कुछ छात्राएं वापस विद्यालय लौट चुकी हैं तथा कुछ को उनके घर भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : अतिकुपोषित बच्चों की भर्ती हेतु किया गया NRC का उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow