हरदोई: संडीला विधायक के प्रयास के बाद 3.25 करोड़ बनेंगे जिले के 3 मार्ग

विधायक अलका सिंह अर्कवंशी द्वारा बीते वर्ष शासन को लिखे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए जिले में कई सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। शासन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संडीला क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय भाउखे..

By INA News Desk
Dec 27, 2024 - 00:25
106 Views
हरदोई: संडीला विधायक के प्रयास के बाद 3.25 करोड़ बनेंगे जिले के 3 मार्ग

By INA News Hardoi.
संडीला विधानसभा से विधायक अलका सिंह अर्कवंशी द्वारा बीते वर्ष शासन को लिखे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए जिले में कई सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। शासन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संडीला क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय भाउखेड़ा(महिमा खेड़ा) से सिकरोही व कटका खुर्द भटपुर मार्ग से भभुआ तक क्रमशः 1.6 किमी. व 1.4 किमी. लंबे संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए यथावत 78.58 लाख व 74.68 लाख रु. स्वीकृत किये गए हैंतो वहीं हरदोई के सुरसा बेधिया रोड पर पी.सी. एफ. गोदाम से गोधइया तक 1.2 किमी मार्ग हेतु 74.23 लाख तथा शाहाबाद क्षेत्र में सेमरिया से दत्तनगर तक 1.6 किमी. संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु 98.03 लाख रु. की धनराशि की स्वीकृति दी गयी है।इस प्रकार कुल 5.8 किमी. लंबे संपर्क मार्गों के निर्माण हेतु कुल 325.52 लाख रु. धनराशि स्वीकृत की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow