Agriculture News: हरदोई में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 98 किसानों की बुकिंग, ई-लॉटरी से हुआ लाभार्थियों का चयन

28 कृषि यंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष किसानों ने किए आवेदन, चयनित किसानों को एक माह में खरीदना होगा कृषि यंत्र

By INA News Desk
Nov 3, 2026 - 20:03
10 Views
Agriculture News: हरदोई में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 98 किसानों की बुकिंग, ई-लॉटरी से हुआ लाभार्थियों का चयन
Advertisement
Advertisement

हरदोई। कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए आवेदन करने वाले किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट हरदोई में ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी किसानों का चयन किया गया। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा संपन्न कराई गई।

उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं फसल अवशेष प्रबंधन में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने वाली योजना के तहत 7 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। जनपद में कुल 28 कृषि यंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष 98 किसानों ने बुकिंग कराई थी। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने के कारण ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया।

ई-लॉटरी में मल्टीक्रॉप थ्रेसर के लिए विकासखंड भरखनी से कृष्ण प्रताप सिंह, मिलेट मिल के लिए बिलग्राम से शैलेन्द्र सिंह, पैकिंग मशीन के लिए माधौगंज से रोहित कुमार, सेल्फ प्रोपेल्ड राइस ट्रांसप्लांटर के लिए शाहाबाद से अमर कुमार तथा सोलर ड्रायर के लिए बावन से सरला देवी का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त बेलर, स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर, पावर टिलर, पावर वीडर और मिनी राइस मिल सहित अन्य कृषि यंत्रों के लिए भी किसानों का चयन ई-लॉटरी से किया गया। चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेज दी गई है।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि चयनित किसानों को निर्धारित एक माह के भीतर संबंधित कृषि यंत्र खरीदकर उसका बिल और फोटोग्राफ विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर उनका चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चन्द्र पाठक, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हरदेव, प्रगतिशील कृषक शारदाबक्स सिंह, अवधेश सिंह, अमर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Also Read- INDIA Bloc Mock Parliament - ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, खरगे के आवास पर सांकेतिक संसद में 'जन महाभियोग'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement