Hardoi : परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएः-जिलाधिकारी

केन्द्र व्यवस्थापक व अंतरीक्षक समय से केन्द्र पर पहुँचे। उन्होने जोनल एवं सेक्टर मजिस्टेªटों को निर्देश दिये कि परीक्षा से पहले अपने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओ

By INA News Desk
Sep 3, 2025 - 00:15
93 Views
Hardoi : परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएः-जिलाधिकारी
परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएः-जिलाधिकारी
Advertisement
Advertisement

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आगामी 06 एवं 07 सितम्बर को दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) परीक्षा की  तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने कहा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पार्किगं की व्यवस्था करा ले। परीक्षार्थियों के फोन इत्यादि रखने हेतु सभी केन्द्रों पर एक क्लाक रूम बनाया जाये।

केन्द्र व्यवस्थापक व अंतरीक्षक समय से केन्द्र पर पहुँचे। उन्होने जोनल एवं सेक्टर मजिस्टेªटों को निर्देश दिये कि परीक्षा से पहले अपने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर ले तथा प्रबन्धक एवं अध्यापक परीक्षार्थियों से मानवीय व्यवहार अपनायें। पुलिस कर्मी केंद्र के बाहर रहेंगे। सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मेन इन्ट्री प्वांइट पर सीसी टीवी कैमरा लगवाया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, अपर जिलाधिकारी/नोडल प्रियंका सिंह, डीआईओएस, बीएसए, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Click : Lucknow : सीएम योगी के निर्देश पर नगर निगमों में चला 12 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन, नगर विकास विभाग के नेतृत्व में किया गया लोगों को जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement