Hardoi : जिले में एएसपी ने महिला थाना और बिलग्राम थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

महिला थाने के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। मालखाना में रखे मुद्दाल व कागजातों की जांच की गई तथा बैरक की सा

Nov 17, 2025 - 22:30
39 Views
Hardoi : जिले में एएसपी ने महिला थाना और बिलग्राम थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण
Hardoi : जिले में एएसपी ने महिला थाना और बिलग्राम थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने हरदोई जनपद में महिला थाना और बिलग्राम थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। दोनों थानों में उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, बैरक सहित अन्य हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया।महिला थाने के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। मालखाना में रखे मुद्दाल व कागजातों की जांच की गई तथा बैरक की साफ-सफाई और रखरखाव देखा गया।इसी तरह बिलग्राम थाने में थाना कार्यालय, मालखाना, मेस, बंदीगृह और बैरक का निरीक्षण किया। सभी जगहों पर मौजूद रिकॉर्ड और सामान की स्थिति जांची गई। निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों व कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें और प्रार्थना पत्र समय से और गुणवत्ता के साथ निपटाए जाएं। हर शिकायत का निस्तारण संतुष्टि के साथ हो, जिससे आम जनता को तुरंत न्याय मिले।उन्होंने यह भी कहा कि थाने में सभी रिकॉर्ड दुरुस्त रखे जाएं और मालखाने की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। कर्मचारियों से अनुशासन और ड्यूटी के प्रति सजग रहने को कहा गया।

Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow