Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा 11 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडि

By INA News Desk
Dec 16, 2025 - 22:11
31 Views
Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा 11 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया
Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा 11 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया

बिलग्राम, हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका 11 वर्षीय बेटा घर से कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो पुलिस ने बच्चे की बरामदगी के लिए टीम गठित की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे।

इसके आधार पर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद किया और विधिक कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उप निरीक्षक रवि और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow