Hardoi: हरदोई में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों की मासिक बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने हरदोई स्थित वैभव लॉन में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ मासिक

Aug 22, 2026 - 11:42
4 Views
Hardoi: हरदोई में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों की मासिक बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने हरदोई स्थित वैभव लॉन में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ मासिक बैठक कर संगठनात्मक विषयों, आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्षों ने अपने दीर्घ संगठनात्मक अनुभवों को साझा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ एवं पूर्व जिलाध्यक्षों का अनुभव संगठन की अमूल्य पूंजी है। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, प्रेरणा और सही दिशा मिलती है।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, श्रीकृष्ण शास्त्री, गंगा सिंह चौहान, राम बहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, राम अवतार शुक्ला, विद्याराम वर्मा एवं जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन को वर्तमान संगठनात्मक कार्यप्रणाली से जोड़ते हुए भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा। वरिष्ठों का अनुभव, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और नेतृत्व का मार्गदर्शन—यही भाजपा संगठन की वास्तविक शक्ति है।

Also Read- झारखंड: JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज, विधायक जयराम महतो विधानसभा के बाहर अनशन पर बैठे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow