Hardoi: ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के खिलाफ हरदोई में गरजे भाजपाई, कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने
हरदोई। कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरदोई में जोरदार जनाक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय गौरव की रक्षा का संकल्प लेते हुए कांग्रेस के रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार देश की भावनाओं को आहत करने वाला है। कांग्रेस को राष्ट्र और देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने कृत्य पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
प्रदर्शन में भाजपा जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, निर्देश राजपूत, युवा मोर्चा के अभय दीक्षित, सनी, ऋषभ कात्यायन, रंजीत शुक्ला, ऋषभ त्रिपाठी, हर्ष गुप्ता, ओमवीर सिंह, अंचल दीक्षित, चंदा त्रिपाठी सहित सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान देश के सम्मान से जुड़ा है। भारत की राष्ट्रीय अस्मिता, राष्ट्रगौरव और देश की भावनाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
What's Your Reaction?







