Hardoi : भाजपा का चुनावी प्रबंधन देश में मौजूद किसी भी पार्टी की तुलना में सबसे मजबूत है: नीरज सिंह
कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों के समय गांव तथा गरीबों के विकास और उत्थान की धनराशी बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की जेब में चली जाती थी। जबकि भाजपा
Report : (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
हरदोई : भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री एवं वर्तमान सीतापुर जिला प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य और त्रिस्तरीय पंचायच चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कहा कि भाजपा का चुनावी प्रबंधन देश में मौजूद किसी भी पार्टी की तुलना में सबसे मजबूत है। ऐसे में पार्टी को सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हर एक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी तय की जाएगी. शिक्षक और स्नातक विधान परिषद का चुनाव प्रबंधन और संपर्क का चुनाव है, इसलिए हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत से इन चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए जुटना होगा. संगठन के समग्र परिश्रम से निश्चित ही भाजपा सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी।
कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों के समय गांव तथा गरीबों के विकास और उत्थान की धनराशी बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की जेब में चली जाती थी। जबकि भाजपा सरकार में गरीब के हिस्से का पैसा सीधा उसके खाते में पहुंच रहा है। देश की अर्थव्यवस्था और विकास को गांव और गरीब को समर्पित करते हुए सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ मोदी सरकार व योगी सरकार काम कर रही है। नीरज सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने का सबसे बड़ा मंत्र है वोट बनवाना। इसके लिए कार्यकर्ताओं को स्कूल, कॉलेज और घर-घर जाकर मतदाता जोड़ने होंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर तक संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति हो चुकी है। अब संपर्क, संवाद, समन्वय और समीक्षा की रणनीति अपनाकर जीत सुनिश्चित की जाएगी।
नीरज सिंह ने हरदोई संगठन और जिलाध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का अनोखा सामंजस्य देखने को मिलता है। इसी सामंजस्य का परिणाम है कि हरदोई जनपद प्रदेश संगठन के दिए सभी कार्यक्रमों में अपना सौ फीसदी समर्पित करता है। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में सफलता प्राप्त करने के लिए हम सबको प्राप्त दायित्वों को छोटे छोटे लक्ष्यों में बांट लेना है और समय निर्धारित कर ले कि उस समय में अपने सभी लक्ष्यों को पूर्ण करना है। कहा कि पीएम मोदी ने जी एस टी में अभूतपूर्व कटौती करके समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का उत्कृष्ट कार्य किया है। सरकार का यह कदम आत्मनिर्भर भारत के साथ एक सशक्त और विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यशाला में उपस्थित एमएलसी अशोक अग्रवाल को विधान परिषद याचिका समिति का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री विमल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या राम वर्मा , राम बहादुर सिंह, जि. पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, राजीव रंजन मिश्रा, श्रीकृष्ण शास्त्री, सौरभ मिश्र, अशोक सिंह नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह, सिद्ध प्रताप मौर्य, संदीप सिंह, श्रवण कनौजिया, संजय सिंह, प्रीतेश दीक्षित, विनोद राठोर जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ला, नीतू चंद्रा, मंगतराम, आजाद भदौरिया, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री अवस्थी, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ला, आईटी संयोजक सौरभ सिंह, सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न मिश्र, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष वेद राम राजपूत किसान मोर्चा विश्वराज सिंह नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक अविनाश मिश्र, अनुराधा मिश्र, अनुराग श्रीवास्तव ब्लाकप्रमुखगण, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्षगण एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?