Hardoi : पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
29 जुलाई 2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक निवासी ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि उसके भाई ने उसके साथ गाली-गलौज औ
हरदोई : पुलिस अधीक्षक, हरदोई के निर्देश पर जनसुनवाई के दौरान थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र से जुड़े एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण वन डे वन प्रॉब्लम अभियान के तहत किया गया।
29 जुलाई 2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक निवासी ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि उसके भाई ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस अधीक्षक ने इस शिकायत का तुरंत संज्ञान लिया और बेहटा गोकुल थाना प्रभारी को मौके पर जाकर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।
थाना प्रभारी ने जांच के दौरान पाया कि मामला दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट से संबंधित है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में मुकदमा संख्या 236/25, धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।
थाना प्रभारी ने पीड़िता को भविष्य में किसी भी समस्या के लिए तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर संपर्क करने की सलाह दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का उचित निस्तारण हुआ और क्षेत्र में शांति बनी रही।
Also Click : Hardoi : गाड़ी किराए के विवाद का त्वरित समाधान, पुलिस ने कराया सुलह
What's Your Reaction?











