Hardoi : गाड़ी किराए के विवाद का त्वरित समाधान, पुलिस ने कराया सुलह

थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि पीड़िता ने अपनी गाड़ी 12,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से किराए पर दी थी। पीड़िता के अनुसार, गाड़ी 13 महीने

By INA News Desk
Jul 31, 2025 - 23:39
43 Views
Hardoi : गाड़ी किराए के विवाद का त्वरित समाधान, पुलिस ने कराया सुलह
गाड़ी किराए के विवाद का त्वरित समाधान, पुलिस ने कराया सुलह

हरदोई : पुलिस अधीक्षक, हरदोई के निर्देश पर जनसुनवाई के दौरान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से जुड़े एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण वन डे वन प्रॉब्लम अभियान के तहत किया गया।

30 जुलाई 2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के एक निवासी ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि उसने अपनी बुलेट गाड़ी किराए पर दी थी, जिसे दूसरी पक्ष ने बिजली विभाग में लगाया। लेकिन, किराए की राशि का भुगतान नहीं किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस शिकायत का तुरंत संज्ञान लिया और कोतवाली देहात थाना प्रभारी को मौके पर जाकर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि पीड़िता ने अपनी गाड़ी 12,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से किराए पर दी थी। पीड़िता के अनुसार, गाड़ी 13 महीने तक चली, जबकि दूसरा पक्ष दावा कर रहा था कि गाड़ी केवल साढ़े आठ महीने चली। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की सलाह-मशविरा किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से फैसला किया कि बिजली विभाग की लॉगबुक जांच की जाएगी और उसी के आधार पर दूसरा पक्ष पीड़िता को किराए की राशि का भुगतान करेगा।

थाना प्रभारी ने पीड़िता को भविष्य में किसी भी समस्या के लिए तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर संपर्क करने की सलाह दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो गया।

Also Click : Hardoi : जमीन विवाद का त्वरित निस्तारण, पुलिस ने की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow