हरदोई: सीडीओ ने ब्लाक निरीक्षण में लापरवाही पर पटल सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अस्थायी गौ आश्रय स्थल,बावन, खाद्य वन एवं आरआरसी सेन्टर व विकास खण्ड कार्यालय बावन तथा टीएचआर प्लांट बावन का निरीक्षण किया गया। गौ आश्रय स्थल पर 348 पशु पाये गये...
By INA News Hardoi.
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने ब्लाक बावन के निरीक्षण में जीपीएफ लेजर अधूरा पाये जाने पर अतुल अवस्थी पटल सहायक का माह नवम्बर, 224 का वेतन लेजर पूर्ण होने तक बाधित करने के निर्देश दिये।
इससे पूर्व पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर ब्लाक बावन में निपुण वाटिका एवं टीएलएम कक्ष का लोकार्पण किया गया। यह विद्यालय पूर्णतया निपुण हो चुका है।
बच्चों द्वारा अति उत्कृष्ट श्रेणी का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों एवं शिक्षकगण की सराहना की।
तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अस्थायी गौ आश्रय स्थल,बावन, खाद्य वन एवं आरआरसी सेन्टर व विकास खण्ड कार्यालय बावन तथा टीएचआर प्लांट बावन का निरीक्षण किया गया। गौ आश्रय स्थल पर 348 पशु पाये गये जो सभी ईयर टैंगयुक्त थे।
गौशाला में गौमूत्र एकत्र कराकर जीवामृत, घनजीवामृत एवं नीमास्त्र बनाया जा रहा था। गौवंशों से प्राप्त गोबर से गोर्वधन मात्र संचालन किया जा रहा है, जिससे ब्लाक,गौशाला, बारातघर, सामुदायिक शौचालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र एवं स्वयं सहायता समूहों व 1 घरों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
आरआरसी सेन्टर बावन का निरीक्षण किया गया। जहाॅं कम्पोस्ट खाद तैयार की जा रही थी तथा घरों से कूड़ा एकत्रित कर उसकी छटाई की जा रही थी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आरआरसी सेन्टर के प्रभावी संचालन के निर्देश शत्रुधन सिंह ग्राम विकास अधिकारी को दिये गये।
विकास खण्ड परिसर में शौभाकार पौधे लगाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी, बावन को दिये गये। टीएचआर प्लांट बावन स्थिति तत्यौरा का निरीक्षण किया गया। मौके पर महिला कार्मिक द्वारा पोषाहार तैयार किया जा रहा था। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी डा राम प्रकाश एवं उपायुक्त, श्रम रोजगार श्री रवि प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











