Hardoi : हरदोई में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने भाजपा कार्यालय पर अभियानों की समीक्षा की

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने जिले के भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी

Oct 10, 2025 - 22:55
56 Views
Hardoi : हरदोई में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने भाजपा कार्यालय पर अभियानों की समीक्षा की
हरदोई में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने भाजपा कार्यालय पर अभियानों की समीक्षा की

हरदोई। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने जिले के भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी के पूरे हो चुके अभियानों, चल रहे अभियानों और आने वाले अभियानों की जानकारी ली गई। इनकी समीक्षा भी की गई। सभी अभियानों में हरदोई की प्रथम भूमिका को देखते हुए कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन को बधाई दी। इससे उनका उत्साह बढ़ा।

बैठक में सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, विनोद राठौर, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, इंजी ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडेय, अजय शुक्ला, मीना वर्मा, रामनंदनी वर्मा, नीतू चंद्रा, बागीश सिंह, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, रामबहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आज़ाद सिंह भदौरिया, अशोक सिंह, सुशील अवस्थी, रामदास गुप्ता, मनोज सिंह उपस्थित रहे।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम लगाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow