Hardoi : हरदोई में अवैध हॉस्पिटल पर छापा, संजय कुमार की मौत के बाद सीज

परिजनों ने स्थानीय स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक की पत्नी मानसी ने जिलाधिकारी अनुनय झा से शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर नोड

By INA News Desk
Oct 10, 2025 - 22:57
54 Views
Hardoi : हरदोई में अवैध हॉस्पिटल पर छापा, संजय कुमार की मौत के बाद सीज
हरदोई में अवैध हॉस्पिटल पर छापा, संजय कुमार की मौत के बाद सीज
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिले में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कछौना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान एक हॉस्पिटल और एक क्लीनिक को सीज कर दिया गया। ये दोनों जगहें बिना पंजीकरण के चल रही थीं और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा था।

कछौना कस्बे के पलिया-लखनऊ मार्ग पर फौजी हॉस्पिटल का नाम से एक जगह चल रही थी। यह हॉस्पिटल एक ढाबे के पीछे टीन शेड में बनी हुई थी। यहां कूलर के सामने बेड लगाकर मरीजों का इलाज हो रहा था। कछौना कोतवाली के मुसलमानाबाद गांव के संजय कुमार को बुखार होने पर परिजनों ने यहां भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गलत इलाज किया। इससे संजय कुमार की मौत हो गई। संचालक ने मरीज को लखनऊ रेफर करने के बहाने गांव में छोड़ दिया। बाद में पता चला कि संजय कुमार की मौत हो चुकी थी। संचालक फरार हो गया।परिजनों ने स्थानीय स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक की पत्नी मानसी ने जिलाधिकारी अनुनय झा से शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। हॉस्पिटल में कई मरीज भर्ती मिले। दवाएं भी रखी हुई थीं। संचालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। डॉ. मनोज कुमार सिंह ने हॉस्पिटल को सीज कर दिया। संचालक एके पासवान को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। उनके चार छोटे बच्चे हैं। पिता के जाने से उनका सहारा छिन गया। ग्रामीणों में गुस्सा भरा हुआ था।इसी अभियान में गैसिंगपुर में एक अवैध क्लीनिक को भी सीज किया गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही झोलाछाप डॉक्टर और क्लीनिक संचालक ताला लगाकर भाग गए। इस कार्रवाई से अवैध नर्सिंग होम, क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों में डर फैल गया। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिना पंजीकरण के चलने वाले नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी और अस्पतालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम लगाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement