Hardoi : गाय के सामने आने से सब्जी लदी डीसीएम पलटी, क्लीनर को मामूली चोट

दोपहर करीब 2 बजे ग्राम मानीमऊ, थाना सांडी से सब्जी लेकर दिल्ली जा रही एक डीसीएम गाड़ी ग्राम बरंडारी में गाय के सामने आने से पलट गई। गाड़ी में ड्राइवर सुमित पुत्र

Sep 16, 2025 - 22:23
 0  34
Hardoi : गाय के सामने आने से सब्जी लदी डीसीएम पलटी, क्लीनर को मामूली चोट
गाय के सामने आने से सब्जी लदी डीसीएम पलटी, क्लीनर को मामूली चोट

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई : जिले के सांडी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सब्जी से भरी डीसीएम गाड़ी पलट गई। यह हादसा ग्राम बरंडारी में हुआ, जब गाय अचानक सड़क पर आ गई, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

3 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम मानीमऊ, थाना सांडी से सब्जी लेकर दिल्ली जा रही एक डीसीएम गाड़ी ग्राम बरंडारी में गाय के सामने आने से पलट गई। गाड़ी में ड्राइवर सुमित पुत्र राजेश और क्लीनर संदीप पुत्र राजाराम, दोनों निवासी ग्राम लहंगई, थाना दशरथपुर, जिला एटा, फंस गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। ड्राइवर सुरक्षित रहा, जबकि क्लीनर संदीप को हाथ में मामूली चोट आई, जिसका इलाज गांव के ही एक डॉक्टर ने कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई थी और पुलिस के जल्द पहुंचने की उम्मीद थी। हादसे के बाद ग्रामीणों और गाड़ी मालिक ने डीसीएम को सीधा करने की कोशिश की, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी।

Also Click : Hardoi : पिहानी पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow