Hardoi : हरदोई में व्यापार मंडल की जिला नगर कमेटी समीक्षा बैठक हुई
बैठक में जिला और नगर कमेटी की समीक्षा के बाद राजेंद्र गुप्ता ने कमेटी पूरी होने का विवरण मांगा। मासिक बैठकों में व्यापारियों के हितों के लिए किए कार्यों और संघर्षों का
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के शहर आगमन पर विभिन्न ट्रेडों और तहसील के पदाधिकारियों का जिला कमेटी ने स्वागत किया। जिला कमेटी, नगर कमेटी और तहसील के अधिकांश अध्यक्षों ने माला और बुके भेंट कर उनका सम्मान किया।
बैठक में जिला और नगर कमेटी की समीक्षा के बाद राजेंद्र गुप्ता ने कमेटी पूरी होने का विवरण मांगा। मासिक बैठकों में व्यापारियों के हितों के लिए किए कार्यों और संघर्षों का ब्योरा भी लिया। पूरे साल की कार्यप्रणाली पर गहन चर्चा हुई। आगे व्यापारियों के हितों की कैसे रक्षा की जाए, इस पर विचार किया। व्यापार मंडल से व्यापारियों को जोड़ने के कार्यों पर विस्तार से बात हुई। संगठन की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर, जिले और प्रदेश के व्यापारी इसी संगठन से जुड़ते रहें और जुड़ना चाहते हैं।
बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, युवा प्रदेश मंत्री विभू गुप्ता, विमलेश दीक्षित, जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, जिला महामंत्री भारत पांडे, आईसीएल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उद्योग मंच राजवर्धन श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, कैलाश गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी, अपूर्व माहेश्वरी, प्रकाश मिश्रा, समीर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, माधवगंज आकाश तिवारी, बिलग्राम संजीव बंगा, सर्वेश गुप्ता, शाहाबाद लव मिश्रा, बेनीगंज मतीन सिद्दीकी, पिहानी सौरभ रस्तोगी, गोपामऊ रवि गुप्ता, बालामऊ आकाश पांडे, बघौली अनुज मिश्रा, पाली विनोद शुक्ला, अवध बिहारी मिश्रा, अनिल भसीन, आदर्श शुक्ला, प्रतिपाल सिंह, रीना गुप्ता, किरण सिंघल, बिंदु सिंह, महिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मदनपाल आकाश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
Also Click : Sitapur : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई
What's Your Reaction?