Hardoi : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, ब्लैक स्पॉट सुधारने और चेतावनी बोर्ड लगाने पर जोर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भिन्न चौराहों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग मार्किंग का काम कराएं। चौराहों की री-इंजीनियरिंग कर व्यवस्थित करें। बिलग्राम चुंगी और पिहानी चुं

By INA News Desk
Sep 27, 2025 - 23:45
31 Views
Hardoi : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, ब्लैक स्पॉट सुधारने और चेतावनी बोर्ड लगाने पर जोर
Hardoi : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, ब्लैक स्पॉट सुधारने और चेतावनी बोर्ड लगाने पर जोर

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को अधिकारी गंभीरता से लें। चिन्हित ब्लैक स्पॉट का समयबद्ध सुधार करें। वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए सभी प्रकार के मार्गों पर लेन मार्किंग कराएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भिन्न चौराहों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग मार्किंग का काम कराएं। चौराहों की री-इंजीनियरिंग कर व्यवस्थित करें। बिलग्राम चुंगी और पिहानी चुंगी की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाएं। अवैध कट बंद करें। सड़कों पर पर्याप्त मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करें। नगर निकायों के वेंडिंग ज़ोन को व्यवस्थित करें। सुगम यातायात में बाधा डालने वाली अव्यवस्थित और अवैध होर्डिंग्स को तुरंत हटाएं। निराश्रित पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में पहुंचाएं। पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं ताकि रात में पशुओं के कारण दुर्घटनाएं रुकें।एनएचएआई को निर्देश दिए कि सड़क पर अवैध ढाबों को नोटिस देकर हटाए जाएं। एनएचएआई ने बताया कि ढाबों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क के किनारे लगी झाड़ियों को कटवाएं। निर्माणाधीन मार्गों पर चेतावनी बोर्ड लगवाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, आरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, यातायात निरीक्षक, सीओ सिटी अंकित मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : अरवल में मां दुर्गा जागरण में पुलिस ने संभाली सुरक्षा, भक्तों को दिया सुरक्षित माहौल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow