Hardoi : अरवल में मां दुर्गा जागरण में पुलिस ने संभाली सुरक्षा, भक्तों को दिया सुरक्षित माहौल
अरवल में नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के जागरण आयोजनों में पुलिस ने अपनी मौजूदगी से भक्तों को सुरक्षित माहौल का एहसास दिलाया। नवरात्रि में देशभर में भक्त
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
अरवल में नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के जागरण आयोजनों में पुलिस ने अपनी मौजूदगी से भक्तों को सुरक्षित माहौल का एहसास दिलाया। नवरात्रि में देशभर में भक्त मां दुर्गा की भक्ति में जागरण आयोजित करते हैं, जहां भारी भीड़ उमड़ती है। इसे नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस सक्रिय रहती है।इसी कड़ी में थाना अरवल की उप निरीक्षक दीक्षा कटियार, महिला आरक्षी साक्षी शर्मा और हेड कांस्टेबल आजाद प्रताप सिंह ने ग्राम दहेलिया में आयोजित मां दुर्गा जागरण में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी से भक्तों को भक्ति रस में डूबने और जागरण का आनंद लेने का प्रोत्साहन मिला।
What's Your Reaction?









