Hardoi : मिशन शक्ति 5.0- अरवल में पुलिस टीम ने गांव-गांव जाकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के लिए किया जागरूक
अरवल में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर थाना अरवल की मिशन शक्ति केंद्र टीम ने गांव-गांव जाकर महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया। टीम में
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
अरवल में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर थाना अरवल की मिशन शक्ति केंद्र टीम ने गांव-गांव जाकर महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया।
टीम में शामिल महिला उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार, उप निरीक्षक संतोष कुमार, उप निरीक्षक कमलेश सेंगर, महिला आरक्षी साक्षी शर्मा, हेड कांस्टेबल रईस अहमद, कांस्टेबल सुमित शुक्ला और कांस्टेबल योगित कुमार ने ग्राम दहेलिया में घर-घर जाकर महिलाओं और किशोरियों को अराजक तत्वों से सावधान रहने और बचाव के तरीके बताए। साथ ही आपात स्थिति में 1090, 112 और 108 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी।
What's Your Reaction?









