Saharanpur : सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध खनन पर शिकंजा, 11 माफिया गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने 8 वाहन (2 ट्रक, 1 क्रेटा कार, 1 स्विफ्ट कार और अन्य गाड़ियां) जब्त किए। 11 अभियादियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और उ

Sep 27, 2025 - 23:09
 0  35
Saharanpur : सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध खनन पर शिकंजा, 11 माफिया गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त
Saharanpur : सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध खनन पर शिकंजा, 11 माफिया गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना चिलकाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रात में अवैध खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 8 वाहन (2 ट्रक, 1 क्रेटा कार, 1 स्विफ्ट कार और अन्य गाड़ियां) जब्त किए। 11 अभियादियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बिना वैध खनन दस्तावेज वाली सभी गाड़ियों को थाना परिसर में रख लिया गया है। 2 कारों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तार लोगों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियादी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिक सहयोग करें और तुरंत सूचना दें। गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना चिलकाना के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्याम सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार सहित 12 पुलिसकर्मियों की थी।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow