Hardoi: डीएम अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 55 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्टेªट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जन सुनवाई

Aug 27, 2026 - 18:01
10 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 55 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्टेªट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 55 शिकायतंे प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहंे।

Also Read- Hauz Khas Shopkeeper Murder: दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में कपड़ा दुकानदार की गला घोंटकर हत्या, इलाके में दहशत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow