Hardoi : हरदोई में दुर्गावाहिनी ने बेटियों के बीच कार्यक्रम आयोजित हुआ

प्रांत सह संयोजिका किरण ने कहा कि आधुनिक काल में भारतीय नारी जीवंत उदाहरण है। ऑपरेशन सिंदूर का कुशल नेतृत्व बहनों ने किया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह तथा

By INA News Desk
Sep 25, 2025 - 23:52
48 Views
Hardoi : हरदोई में दुर्गावाहिनी ने बेटियों के बीच कार्यक्रम आयोजित हुआ
हरदोई में दुर्गावाहिनी ने दुर्गाष्टमी पर बेटियों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया

हरदोई। वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी ने गुरुवार को दुर्गाष्टमी पर कार्यक्रम किया। मुख्य वक्ता और प्रांत सह संयोजिका किरण ने बताया कि दुर्गावाहिनी की स्थापना आश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी संवत् 2041 में हुई थी। इसका उद्देश्य हिंदू समाज की हर बहन-बेटी में इतना आत्मविश्वास जगाना है कि वह अपने भविष्य और सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ी हो सके। इसके लिए दुर्गावाहिनी लगातार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती है, जिसमें हजारों बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि देश भर में 35 प्रांतों में 90,301 संयोजिकाएं हैं। दुर्गावाहिनी शक्ति साधना केंद्र, बाल संस्कार केंद्र और मिलन केंद्र चलाती है। यह लव जिहाद, नशा मुक्ति, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन तथा ज्वलंत मुद्दों पर सजग रहती है। दुर्गावाहिनी हिंदू समाज की बहनों को सामर्थ्यवान बनाने के लिए सेवा, सुरक्षा और स्वावलंबन के विभिन्न कार्य चलाती है। इनमें निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र, निःशुल्क कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर सेंटर तथा गोमय उत्पाद प्रशिक्षण प्रमुख हैं।प्रांत सह संयोजिका किरण ने कहा कि आधुनिक काल में भारतीय नारी जीवंत उदाहरण है। ऑपरेशन सिंदूर का कुशल नेतृत्व बहनों ने किया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह तथा कर्नल सोफिया कुरैशी ने भारतीय महिलाओं के शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। कारगिल युद्ध में फाइटर जेट उड़ाने वाली चीता गर्ल गुंजन सक्सेना, पहला फाइटर जेट उड़ाने वाली अवनी चतुर्वेदी, शिवांगी सिंह, आस्था पूनिया से लेकर धरती तक हर क्षेत्र में महिलाएं अपने कार्य से पहचान बना रही हैं। खेल जगत में मैरी कॉम, पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, हरमनप्रीत कौर, मीराबाई चानू आदि नेवी, शिक्षक, प्रोफेसर तथा विश्व के हर कोने में सफलता से कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गीता शुक्ला ने की। मंच संचालन जिला दुर्गावाहिनी संयोजिका अंशिका अग्रवाल ने किया। इसमें दुर्गावाहिनी की बहन बबीता, प्रांत सह मंत्री प्रवीण, जिला अध्यक्ष आशीष माहेश्वरी, उपाध्यक्ष कुसुमलता, कार्याध्यक्ष मोहित, जिला मंत्री गौरव, सह मंत्री राहुल, संपर्क प्रमुख नागेंद्र सहित सैकड़ों बहनें उपस्थित रहीं।

Also Click : Sitapur : बीएसए व प्रधानाध्यापक के मध्य हुई मारपीट को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow