हरदोई: बायोटेक पार्क बनाए जाने की कवायद शुरू, सौ एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जाएगा बायोटेक पार्क

शासन की इस पहल से जनपद में बायोटेक पार्क बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। सौ करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले बायोटेक पार्क बनने से जनपद के साथ ही प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभिनव विकास एवं गतिविधियों को बढ़ावा ...

By INA News Desk
Dec 19, 2024 - 12:58
102 Views
हरदोई: बायोटेक पार्क बनाए जाने की कवायद शुरू, सौ एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जाएगा बायोटेक पार्क
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement
Advertisement

 

By INA News Hardoi.

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश से राजधानी लखनऊ के निकट बायोटेक पार्क बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (इन्वेस्ट यूपी) प्रथमेश कुमार ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से बायोटेक पार्क के लिए सौ एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है।

शासन की इस पहल से जनपद में बायोटेक पार्क बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। सौ करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले बायोटेक पार्क बनने से जनपद के साथ ही प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभिनव विकास एवं गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बायोटेक पार्क से कृषि एवं संबंधित व्यवसाय, दवा, जैव रसायन, न्यूट्रास्यूटिकल (पोषण देने वाली जैव औषधियां) के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी, जिसका सीधा लाभ किसानों, कृषि उद्यमियों, नए स्टार्टअप, युवा उद्यमी, वैज्ञानिकों व शोध छात्रों को मिलेगा।

Also Read: हाथरस: प्रान्तीय अधिवेशन दिव्य और भव्य होगा - सहजानंद जी महाराज

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने बायो टेक्नाेलाजी के क्षेत्र में नवीन अनुसंधानों को बढ़ावा देने के लिए बायोटेक पार्क निर्माण की स्वीकृति दी गई है। बायोटेक पार्क की स्थापना के लिए केंद्र सरकार ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार डा. अलका शर्मा को जिम्मेदारी दी है। वरिष्ठ सलाहकार प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर बायोटिक पार्क की स्थापना के लिए उठाए गए कदमों पर नजर रखेंगी। उनके दिशा निर्देशन में बायोटिक पार्क की स्थापना की राह में आने वाले अवरोधों को भी दूर किया जाएगा।

जैव पार्क से टिश्यू कल्चर, नए नए बीजों, पौधों की खोज एवं संरक्षण से स्थानीय किसान भी लाभान्वित होंगे, जिससे उनकी आय में भी गुणात्मक वृद्धि होगी। राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना के अंतर्गत जनपद में बायोटेक पार्क बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बायोटेक पार्क के लिए उपयुक्त सौ एकड़ भूमि की तलाश शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया जनपद में बायोटेक पार्क बनाने के लिए शासन स्तर से दिशा निर्देश मिले हैं, बायोटेक पार्क की स्थापना की सभी संभावनाओं को तलाश कर गंभीरता से भूमि उपलब्ध करवाने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं।





What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement