हरदोई: हाथ-पैर जोड़ती रही बुजुर्ग महिला, पालिका के बुलडोजर ने गिरा दिया आशियाना

मामला शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास का है, जहां शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बुधवार दोपहर 2:00 बजे शहर के नुमाइश चौराहे से रोडवेज बस अड्डे की ओर से अवैध अतिक्रमण को हटा...

Dec 19, 2024 - 23:46
Dec 20, 2024 - 00:01
 0  45
हरदोई: हाथ-पैर जोड़ती रही बुजुर्ग महिला, पालिका के बुलडोजर ने गिरा दिया आशियाना

By INA News Hardoi.
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पालिका के बुलडोजर ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का आशियाना तहस-नहस कर दिया। इस बीच महिला नगर पालिका के कर्मियों के हाथ पैर जोड़ती रही लेकिन किसी से उसकी एक न सुनी और अतिक्रमण हटाओ अभियान का हवाला देते हुए उसकी छोटी दुकान और आशियाने को नेस्तनाबूद कर दिया।

मामला शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास का है, जहां शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बुधवार दोपहर 2:00 बजे शहर के नुमाइश चौराहे से रोडवेज बस अड्डे की ओर से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।कोतवाली शहर क्षेत्र के नुमाइश चौराहे पर नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर यहां की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भजन माला ने नगर पालिका प्रशासन पर मनवाने तरीके से उसकी झोपड़ी हटाने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि वह यहां पर लगभग 60 साल से रह रही है और वहीं पर दुकान भी चलती है।बुजुर्ग महिला ने कहा कि क्या इससे पहले नगर पालिका नहीं थी, जो अब मनवाने तरीके से नगर पालिका ने उसकी दुकान पर बुलडोजर चला दिया। दुकान पर बुलडोजर को चलता देख बुजुर्ग महिला अपने आंसू नहीं रोक सकी और फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई। बुजुर्ग महिला का कहना है कि वह यहां पर दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करती है।इस दौरान बुजुर्ग महिला नगर पालिका के अधिकारियों के सामने हाथ पैर जोड़कर मिन्नतें करती रही लेकिन उन लोगों ने उसकी एक न सुनी और दुकान व उसकी झोपड़ी पर बुलडोजर चलवा दिया।

महिला ने कहा कि 60 साल से वह यहीं रह रही है। उसके सास ससुर भी साथ मे ही रहते थे। अभी वह अपने एक पुत्र के साथ यहां रह रही है। यही उसकी रोजी रोटी का जरिया था। पाई पाई जोड़कर छोटी दुकान खोली थी। हाथ पैर जोड़े लेकिन वह नहीं माने। बुर्जुर्ग महिला फुट फूटकर रोने लगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow