हरदोई: प्रधान और प्रधानाध्यापक मिलकर संवारे नौनिहालों की तकदीर- धर्मेंद्र सिंह

गोष्टी को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए यह आवाहन किया गया कि प्रत्येक गांव में प्रधान एवं प्रधानाध्यापक मिलकर नौनिहालों का भविष्य संवार...

Dec 17, 2024 - 00:04
Dec 17, 2024 - 01:31
 0  40
हरदोई: प्रधान और प्रधानाध्यापक मिलकर संवारे नौनिहालों की तकदीर- धर्मेंद्र सिंह

भव्य संगोष्ठी एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन

बावन: नारायण बालिका महाविद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न ग्राम प्रधानों एवं उपस्थित अभिभावकों को सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बावन राम कुमार द्विवेदी एवं ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष देश दीपक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसिंहपुर, मुजाहिदपुर एवं ककराली खेड़ा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय फिरोजापुर के बच्चों द्वारा शैक्षिक जागरूकता को लेकर एक सुंदर नाटक का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।गोष्टी को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए यह आवाहन किया गया कि प्रत्येक गांव में प्रधान एवं प्रधानाध्यापक मिलकर नौनिहालों का भविष्य संवारने का संकल्प लें तो निश्चित रूप से हर गांव का बच्चा-बच्चा शिक्षित बनकर देश के लिए बहुत कुछ कर सकता है।खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार द्विवेदी द्वारा इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए किया जा रहे हैं प्रयासों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम स्थल पर संकल्प 1000 के संयोजक श्यामजी गुप्ता के संयोजन में उपस्थित ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह, बीईईओ राम कुमार द्विवेदी एवं डायट प्रवक्ता आनद द्विवेदी द्वारा  विभिन्न फलदार पौधों का रोपण भी किया गया एवं धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प एक बार फिर दोहराया गया।संगोष्ठी स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों द्वारा सुंदर एवं जानकारी पूर्ण स्टॉल भी लगाए गए थे जिनकी सभी ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद द्विवेदी, एआरपी जीएस सिंह एवं निरुपमा सिंह द्वारा भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इस गोष्ठी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।कार्यशाला में एआरपी अभिषेक तिवारी, दीप्ति त्रिवेदी, हरिहर नारायण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में प्रधान अध्यापक, ग्राम प्रधान एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन पंकज अवस्थी द्वारा किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow