Hardoi : संडीला में प्रभारी निरीक्षक ने हाईवे, मेले और रामलीला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली

कोतवाली क्षेत्र के बहादुरखेड़ा बैरियर (उन्नाव बॉर्डर) तथा तिलोइया खुर्द बैरियर (लखनऊ बॉर्डर) पर भी प्रभारी निरीक्षक ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की प्रभावी चेकिं

Sep 24, 2025 - 21:34
 0  19
Hardoi : संडीला में प्रभारी निरीक्षक ने हाईवे, मेले और रामलीला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली
संडीला में प्रभारी निरीक्षक ने हाईवे, मेले और रामलीला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली

Report : मुकेश सिंह

संडीला(हरदोई) : त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर संडीला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पलिया-लखनऊ नेशनल हाईवे पर संडीला नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संडीला विद्या सागर पाल स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा खुद चेकिंग अभियान की अगुवाई भी की।इसी क्रम में ग्राम सुंदरपुर थाना संडीला में आयोजित मेले के अवसर पर भी प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में आने-जाने वाले मार्गों और भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी।कोतवाली क्षेत्र के बहादुरखेड़ा बैरियर (उन्नाव बॉर्डर) तथा तिलोइया खुर्द बैरियर (लखनऊ बॉर्डर) पर भी प्रभारी निरीक्षक ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की प्रभावी चेकिंग कर अभियान की कमान संभाली। इसके अतिरिक्त कस्बा संडीला में चल रही श्रीरामलीला प्रदर्शनी की सुरक्षा व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और पुलिस हर स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Click : Lucknow : ग्रोथ इंजन ही नहीं, देश का 'ग्रीन इंजन' भी बन रहा उत्तर प्रदेश, इंटरनेशनल ट्रेड शो में नजर आएगा पृथ्वी के प्रति उत्तर प्रदेश का संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow