Sitapur : सीतापुर ने मंडलीय योग प्रतियोगिता में हासिल की ओवरऑल चैंपियनशिप
प्रतियोगिता में सीतापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों में जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में सीतापुर विजेता और लखनऊ उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय योग प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 23 सितंबर को कृष्ण स्वरूप अग्रवाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बिसवां में हुआ। इस प्रतियोगिता में लखनऊ, हरदोई, रायबरेली और सीतापुर के चार जिलों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र पाल सिंह और प्रधानाचार्या अल्पना अवस्थी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया।
प्रतियोगिता में सीतापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों में जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में सीतापुर विजेता और लखनऊ उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में सीतापुर विजेता और रायबरेली उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में सीतापुर ने जीत दर्ज की, जबकि लखनऊ उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में सीतापुर विजेता और हरदोई उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक और बालिका दोनों वर्गों में सीतापुर विजेता रहा, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ उपविजेता रहा। इस तरह सीतापुर ने मंडलीय योग प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की।
प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय और जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने किया। निर्णायकों में बागीश, प्रमोद दीक्षित, लौंगश्री, प्रदीप तिवारी, पवन कुमार और मोहम्मद जुनैद शामिल रहे। अभिलेख कार्य डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, अपर्णा मिश्रा, चंद्रावती, दीप कुमार वर्मा और लक्ष्मी ने संभाला।
समापन समारोह में सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंवर दिव्यदर्शी ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। सभी विजेता खिलाड़ियों ने अयोध्या में होने वाली 69वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय योग प्रतियोगिता 2025-26 के लिए अपनी जगह पक्की की। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब, बिसवां ने सभी प्रतिभागियों को फल और स्टेशनरी वितरित की।
Also Click : Sambhal : सम्भल में अबकी बार गंदगी के खिलाफ 156 घंटे का Non-Stop महाअभियान
What's Your Reaction?











