Sitapur : दबंगों ने दलित विधवा के घर में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख
पीड़िता शिवरानी ने बताया कि गांव के दबंग जगपाल, अमर सिंह, दिगपाल, छुटकन्नू और नागेंद्र ने उसके बेटे अनुपम को पुरानी रंजिश के कारण रोका। सुलह का दबाव ब
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव में बुधवार को दबंगों ने एक दलित विधवा महिला और उसके परिवार पर हमला किया। पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की और शाम को घर में आग लगा दी। आग से घर का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
पीड़िता शिवरानी ने बताया कि गांव के दबंग जगपाल, अमर सिंह, दिगपाल, छुटकन्नू और नागेंद्र ने उसके बेटे अनुपम को पुरानी रंजिश के कारण रोका। सुलह का दबाव बनाते हुए जाति सूचक गालियां दीं और लात-घूंसों से पीटा। चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़िता, बहू रेनू और बेटी प्रीती दौड़कर बचाने आईं, लेकिन उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया। दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी।
शाम करीब नौ बजे दबंगों ने पीड़िता के घर में आग लगा दी। घर में रखे सात कुंतल गेहूं, एक बोरी मटर, दो मोबाइल फोन, कपड़े, गैस सिलेंडर, बक्से में दस हजार रुपये नगदी, जेवर, कागजात और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
पीड़िता की बहू रेनू ने बताया कि उसके पति जगजीवन की एक महीने पहले हत्या कर ऑटो में डालकर खैराबाद थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था। मुकदमा हल्की धाराओं में दर्ज हुआ, जिसमें विपक्षी परिवार का सदस्य शामिल था। वह सुलह का दबाव बना रहा था।
घटना की शिकायत पर पीड़िता शिवरानी ने मछरेहटा थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
Also Click : Sambhal : सम्भल में अबकी बार गंदगी के खिलाफ 156 घंटे का Non-Stop महाअभियान
What's Your Reaction?











