Sitapur : नैमिषारण्य धाम में होगा ऐप्जा का राष्ट्रीय अधिवेशन, सीतापुर से निकलेगी ऐक्शन रैली

पिछले वर्षों में ऐप्जा का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में होता रहा है, जिसमें लखीमपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और अन्य जिलों के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस बार नैमिषारण्य

Sep 24, 2025 - 21:45
 0  32
Sitapur : नैमिषारण्य धाम में होगा  ऐप्जा का राष्ट्रीय अधिवेशन, सीतापुर से निकलेगी ऐक्शन रैली
नैमिषारण्य धाम में होगा ऐप्जा का राष्ट्रीय अधिवेशन, सीतापुर से निकलेगी ऐक्शन रैली

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर। आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) का राष्ट्रीय अधिवेशन 25 सितंबर को नैमिषारण्य धाम में होगा। यह आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर हो रहा है। अधिवेशन में पत्रकारों पर हमलों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश और मीडिया की भूमिका पर चर्चा होगी।

ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अनुराग एम. सारथी ने बताया कि अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र मिश्रा करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र और राज्य सरकार के कुछ प्रमुख मंत्री रहेंगे। जनपद के सांसद और विधायक विशिष्ट अतिथि होंगे।

पिछले वर्षों में ऐप्जा का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में होता रहा है, जिसमें लखीमपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और अन्य जिलों के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस बार नैमिषारण्य धाम में होने से सीतापुर को प्रदेश के पत्रकारों का स्वागत और सम्मान करने का मौका मिला। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

25 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे सीतापुर के लालबाग पार्क से ऐक्शन रैली निकलेगी। चेयरमैन रवींद्र मिश्रा प्रातः दस बजे लालबाग पार्क पहुंचेंगे। हल्के नाश्ते के बाद काफिले के साथ शहर में जागरूकता फैलाते हुए रामकोट और मिश्रिख होते हुए दोपहर साढ़े बारह बजे नैमिष धाम पहुंचेंगे। शाम पांच बजे माता ललिता देवी के दर्शन के बाद लखनऊ लौटेंगे।

सारथी ने प्रदेश के सभी पत्रकारों से अधिवेशन में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। ऐप्जा जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी संदीप शुक्ला ने भी लखीमपुर के पत्रकारों से हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Also Click : Sambhal : सम्भल में अबकी बार गंदगी के खिलाफ 156 घंटे का Non-Stop महाअभियान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow