Hardoi : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश

निराश्रित पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर पशुओं को आश्रय स्थलों में भेजें। पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं ताकि रा

Sep 28, 2025 - 00:30
35 Views
Hardoi : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश
Hardoi : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लें। चिन्हित ब्लैक स्पॉट का समय पर सुधार करें। वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए सभी सड़कों पर लेन मार्किंग कराएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चौराहों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग बनाएं। चौराहों को व्यवस्थित करें। बिलग्राम चुंगी और पिहानी चुंगी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करें। अवैध कट बंद करें। सड़कों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें। नगर निकायों के वेंडिंग ज़ोन को व्यवस्थित करें। यातायात में बाधा डालने वाली अवैध होर्डिंग्स तुरंत हटाएं।

निराश्रित पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर पशुओं को आश्रय स्थलों में भेजें। पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं ताकि रात में दुर्घटनाएं न हों। एनएचएआई को सड़क पर अवैध ढाबों को नोटिस देकर हटाने के लिए कहा गया। एनएचएआई ने बताया कि नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने सड़क किनारे की झाड़ियों को हटाने और निर्माणाधीन मार्गों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वीरा प्रियंका सिंह, आरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, यातायात निरीक्षक, सीओ सिटी अंकित मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : अरवल में मां दुर्गा जागरण में पुलिस ने संभाली सुरक्षा, भक्तों को दिया सुरक्षित माहौल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow