Hardoi : बाढ़ की विपदा में भी धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, भक्ति रस में डूबा अरवल
अरवल थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक मोहनलाल के नेतृत्व में इस त्योहार को पुलिसकर्मियों, क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों और पत्रकारों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
अरवल : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जन्माष्टमी का पर्व भीषण बाढ़ की चुनौतियों के बावजूद अरवल क्षेत्र में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। अरवल थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक मोहनलाल के नेतृत्व में इस त्योहार को पुलिसकर्मियों, क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों और पत्रकारों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार, श्री प्रकाश, अनुराग सिंह, अनिल सिंह, कांस्टेबल शिव शंकर, आशुतोष, मुलायम सिंह, दृग मोहन, अवधेश और दीवान नदीम खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वहीं, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाढ़ के कारण उत्पन्न अव्यवस्थाओं के बावजूद भक्तों ने भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के साथ जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। मंसूरपुर गांव के ठाकुरद्वारा मंदिर में परंपरागत रूप से कानपुर से आई जागरण मंडली ने भक्ति भजनों के साथ समां बांधा। इस अवसर पर गांव के प्रमुख व्यक्तियों में विकास मिश्रा, अंकुर मिश्रा, अंकित मिश्रा, विजय मिश्रा, सजन मिश्रा, सेमेंद्र मिश्रा और मोनी मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। भक्तों ने भक्ति रस में सराबोर होकर प्रसाद ग्रहण किया और उत्सव का आनंद लिया।
What's Your Reaction?











