Hardoi News: माधोगंज के शेखनपुर में ‘खेत बचाओ कार्यक्रम’ का आयोजन, विधायक आशीष सिंह आशु ने किसानों को वितरित की निःशुल्क मिनीकिट
कृषि एवं कृषक हितों के संरक्षण के उद्देश्य से “खेत बचाओ कार्यक्रम” का आयोजन विकास खण्ड माधोगंज के ग्राम शेखनपुर
Hardoi: कृषि एवं कृषक हितों के संरक्षण के उद्देश्य से “खेत बचाओ कार्यक्रम” का आयोजन विकास खण्ड माधोगंज के ग्राम शेखनपुर में किया गया। कार्यक्रम में विधायक बिलग्राम- मल्लावां आशीष सिंह आशु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेतों एवं कृषि भूमि के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर कृषि भूमि की उपयोगिता, खेतों के संरक्षण तथा कृषि को टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक ने अपने संबोधन में किसानों के हितों एवं कृषि भूमि के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि हमारी खाद्य सुरक्षा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। अतः खेतों का संरक्षण करना तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित भूमि संरक्षण अधिकारी इन्द्रसेन नाथ जी और अन्य अधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने भी कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का समापन किसानो के हितों की रक्षा तथा कृषि भूमि के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया। माननीय विधायक जी द्वारा किसानों को निःशुल्क मिनीकिट का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम में भारी संख्या क्षेत्रीय किसान उपस्थित थे
What's Your Reaction?

