Hardoi : ओवरलोड बालू डंपरों पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने दो वाहन किए सीज और दो पर कानूनी एक्शन

उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने कन्नौज-बरंडारी मार्ग पर बरंडारी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान इन डंपरों को रोककर जांच की। जांच में सामने आया कि सभी डंपर क्षमता से बहुत ज्यादा बालू लादकर ले जा रहे थे।

By INA News Desk
Jun 28, 2026 - 11:28
46 Views
Hardoi : ओवरलोड बालू डंपरों पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने दो वाहन किए सीज और दो पर कानूनी एक्शन
Hardoi : ओवरलोड बालू डंपरों पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने दो वाहन किए सीज और दो पर कानूनी एक्शन

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सवायजपुर के उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने सांडी क्षेत्र में क्षमता से अधिक बालू ले जा रहे चार डंपरों को पकड़ा है। इस कार्रवाई के तहत दो डंपरों को तुरंत सीज कर दिया गया, जबकि बाकी दो वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो डंपरों के चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे।

उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने कन्नौज-बरंडारी मार्ग पर बरंडारी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान इन डंपरों को रोककर जांच की। जांच में सामने आया कि सभी डंपर क्षमता से बहुत ज्यादा बालू लादकर ले जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, ये डंपर कन्नौज से बालू भरकर आ रहे थे। इनमें से दो वाहनों के पास बालू परिवहन का परमिट मौजूद था, लेकिन अन्य दो डंपरों के दस्तावेजों की समय सीमा खत्म हो चुकी थी।

मौके से फरार हुए चालकों के वाहनों को सांडी थाने में लाकर खड़ा कराया गया है। सांडी के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि दो डंपरों को पूरी तरह सीज कर दिया गया है और बाकी दो के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अरवल क्षेत्र में गंगा नदी के पास बड़े पैमाने पर बालू का अवैध काम चल रहा है, जिस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है।

Also Click : Deoband : बिजली संकट- दो दिनों से अंधेरे में डूबा बेरुन कोटला मोहल्ला, आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow