Hardoi : हरपालपुर में ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उन्नाव-कटरा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ककरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अचानक अपना संतुलन खोकर सड़क पर पलट गया।
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
हरपालपुर। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उन्नाव-कटरा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ककरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अचानक अपना संतुलन खोकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जो गैस सिलेंडर लेकर अपने घर वापस जा रहे थे। घायल बुजुर्ग की पहचान अरवल थाना क्षेत्र के चादामहमदपुर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय बृजनंदन के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बृजनंदन बरौलिया गांव से रसोई गैस का सिलेंडर लेकर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा ककरा गांव के नजदीक पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरपालपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उनका प्राथमिक इलाज शुरू किया। हालांकि, उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और मामले में आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
Also Click : Deoband : बिजली संकट- दो दिनों से अंधेरे में डूबा बेरुन कोटला मोहल्ला, आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी
What's Your Reaction?




