Hardoi : अरवल में मकान में लगी भीषण आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक होने से परिवार हुआ बेघर

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर काफी कोशिशों के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, जब तक आग शांत हुई, तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

By INA News Desk
Jun 28, 2026 - 11:32
50 Views
Hardoi : अरवल में मकान में लगी भीषण आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक होने से परिवार हुआ बेघर
Hardoi : अरवल में मकान में लगी भीषण आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक होने से परिवार हुआ बेघर

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

अरवल। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर चैनसिंह गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक मकान में अचानक अज्ञात वजहों से भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीड़ित परिवार का सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया और पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खद्दीपुर चैनसिंह गांव के रहने वाले परशुराम पुत्र रामकिशुन के घर में अचानक आग धधक उठी। कुछ ही पलों में आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पीड़ित परिवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इस अग्निकांड में घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, बर्तन और कुछ नकदी समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख में बदल गई। घर से उठती तेज लपटों को देखकर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए दौड़े।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर काफी कोशिशों के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, जब तक आग शांत हुई, तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने इस नुकसान की जानकारी तुरंत राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी है। वहीं, ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की लाचारी को देखते हुए उन्हें जल्द से जल्द उचित सरकारी मुआवजा और आर्थिक मदद दी जाए।

Also Click : Deoband : बिजली संकट- दो दिनों से अंधेरे में डूबा बेरुन कोटला मोहल्ला, आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow