Hardoi : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शाहाबाद और सवायजपुर में 107 जोड़ों का विवाह संपन्न

तहसील सवायजपुर में 58 हिंदू और 1 मुस्लिम कुल 59 जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सवायजपुर कुँवर माधवेन्द्र

Sep 29, 2025 - 01:08
75 Views
Hardoi : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शाहाबाद और सवायजपुर में 107 जोड़ों का विवाह संपन्न
Hardoi : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शाहाबाद और सवायजपुर में 107 जोड़ों का विवाह संपन्न

हरदोई में समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास खंड परिसर शाहाबाद में शासन के मानकों के अनुसार जलपान, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के साथ 46 हिंदू और 2 मुस्लिम कुल 48 जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्रा, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी (टोडरपुर), कुशी बाजपेयी (पिहानी), जिला पंचायत सदस्य राजीव गौतम, लाला राम राजपूत, अर्जुन राज राजपूत, मनोज राजपूत (शाहाबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), अनुज राजपूत (मंडल अध्यक्ष उधरनपुर), कई ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपजिलाधिकारी शाहाबाद, खंड विकास अधिकारी शाहाबाद, टोडरपुर, पिहानी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा और जिला समाज कल्याण अधिकारी की मौजूदगी में यह शांतिपूर्ण और भव्य कार्यक्रम हुआ।इसी तरह तहसील सवायजपुर में 58 हिंदू और 1 मुस्लिम कुल 59 जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सवायजपुर कुँवर माधवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख भरखनी, सांडी की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी सवायजपुर, खंड विकास अधिकारी भरखनी, सांडी, हरपालपुर, जिला पंचायती राज अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी की देखरेख में यह भव्य वैवाहिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ।

इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी जोड़े को 51,000 रुपये की सहायता मिलती है, जिसमें दुल्हन के खाते में 35,000 रुपये, विवाह सामग्री के लिए 10,000 रुपये और कार्यक्रम खर्च के लिए 6,000 रुपये शामिल हैं। यह प्रयास आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह में मदद करता है।

Also Click : Hardoi : 25 हजार के इनामी भैंस चोर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार, चोरी की भैंस, बाइक और तमंचा जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow