Hardoi : मिशन शक्ति- हरदोई में नवरात्रि पर 121 कन्याओं का पूजन, उपहार में स्टेशनरी सामान दिया
महिला कल्याण विभाग ने बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया। पूजन के बाद कन्याओं को उपहार में कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, स्केल
हरदोई में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी के निर्देश और जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में कन्या पूजन का बड़ा कार्यक्रम शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा पर हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा की मौजूदगी में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 121 कन्याओं का पूजन किया गया।
महिला कल्याण विभाग ने बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया। पूजन के बाद कन्याओं को उपहार में कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, स्केल और पेंसिल पाउच दिए गए। यह प्रयास बालिकाओं को सशक्त बनाने और नवरात्रि की परंपरा से जोड़ने का था।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से पिंकी देवी, प्रियंका पांडे, सतीश कुमार, दीपशिखा, संगीता देवी, राकेश कुमार राही, अभिषेक मिश्रा, प्रशांत दीक्षित, सर्व देवनारायण मिश्रा, वरुण कुमार, अमित जौहर, विनीत, पुष्पेंद्र, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : 25 हजार के इनामी भैंस चोर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार, चोरी की भैंस, बाइक और तमंचा जब्त
What's Your Reaction?











