Hardoi : हरदोई में वरदान ट्रस्ट की बैठक संपन्न, नवंबर में दो बड़े आयोजन की तैयारी शुरू

वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश वाजपेयी के निर्देशन में यह भी तय हुआ कि इस वर्ष तीस नवम्बर को घंटाघर मैदान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया

Jul 20, 2025 - 21:09
42 Views
Hardoi : हरदोई में वरदान ट्रस्ट की बैठक संपन्न, नवंबर में दो बड़े आयोजन की तैयारी शुरू
हरदोई में वरदान ट्रस्ट की बैठक संपन्न हुयी

Report : (अम्बरीष कुमार सक्सेना)

हरदोई : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय अमिय कृष्ण चतुर्वेदी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और सामूहिक विवाह आयोजन पर चर्चा की गई। ट्रस्ट के सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने बताया कि चौदह नवम्बर को महायोगी गुरु गोरखनाथ विद्यालय परिसर में जयंती समारोह और बालमेला आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वर्गीय शोभना चतुर्वेदी की स्मृति में प्रतिभाशाली कन्याओं को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही दसवीं उत्तीर्ण प्रतिभाशाली दिव्यांग छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस चयन के लिए दो अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। कन्या प्रतिभा सम्मान समिति में अविनाश चंद्र गुप्ता, गिरीश चंद्र मिश्र, श्रवण दीक्षित और अनिल मिश्र शामिल होंगे। वहीं, दिव्यांग छात्रवृत्ति समिति में अविनाश मिश्र, अशोक श्रीवास्तव और आलोकिता श्रीवास्तव को नामित किया गया है।

वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश वाजपेयी के निर्देशन में यह भी तय हुआ कि इस वर्ष तीस नवम्बर को घंटाघर मैदान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 51 निर्धन कन्याओं के विवाह एवं निकाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है। सामूहिक विवाह के लिए फॉर्म वितरण 25 जुलाई से प्रारंभ होगा, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तय की गई है। ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी भी वर्चुअली उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस साल दोनों ही कार्यक्रमों और अधिक गरिमामई और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में श्रवण मिश्र राही, जोगिंदर गांधी, सरिता अग्रवाल, राकेश द्विवेदी, रुपाली अग्रवाल, चेतना शुक्ला, अनुराग मिश्र और करुणाशंकर द्विवेदी सहित ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार जीरो पावर्टी अभियान के चिन्हित परिवार के सदस्यों को देगी स्किल ट्रेनिंग, पहले चरण में 300 परिवारों के मुखिया से होगी शुरुआत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow