Hardoi : हरदोई में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने जनपदीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में हिस्सा लेने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मुख्य विका
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपदीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के साथ मिलकर किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया।
इसके बाद प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से परिचय लिया और मशाल दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में हिस्सा लेने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने कहा कि खेल टीम कार्य, सहयोग और सामूहिक प्रयास का महत्व सिखाते हैं। इससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है तथा जीत और हार दोनों से सीख मिलती है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











