Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0- महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए अभियान

चार पीड़िताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें जरूरी सहायता दी गई। संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। गांव की

Oct 12, 2025 - 22:30
 0  28
Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0- महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए अभियान
हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0- महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए अभियान

हरदोई: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थानों की महिला बीट अधिकारी थाना क्षेत्रों के 34 गांवों में चौपाल लगाकर 484 महिलाओं और युवतियों से बातचीत की। घरेलू हिंसा, सामाजिक अपराध, महिला सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी दी गई।चार पीड़िताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें जरूरी सहायता दी गई। संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। गांव की महिलाओं से बातचीत के दौरान अवैध गतिविधियों जैसे शराब, गांजा, चरस और नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों को पुलिस बीट नंबर, संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर और महिला हेल्पलाइन (112, 1090, 1098) की जानकारी दी गई।विद्यालयों, कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में छात्राओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच, सामाजिक सुरक्षा, हेल्पलाइन का उपयोग और महिला अधिकारों के बारे में बताया गया। महिला बीट अधिकारियों और पुलिस टीम ने 63 जगहों पर जांच की। 715 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।हरदोई पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी असामान्य गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें। हेल्पलाइन नंबर हैं: 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सहायता), 1098 (बच्चा संरक्षण हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)। अभियान का नारा है, "एक सुरक्षित समाज की नींव – नारी का सम्मान और संरक्षण।"

Also Click : Kanpur : स्वतंत्रता सेनानी चंद्रिका प्रसाद गुप्त के नाम पर मार्ग का उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow