Hardoi : सवायजपुर में हिंदू सम्मेलन और कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने की भागीदारी
विधायक ने विकास खंड साण्डी के ग्राम छब्बापुरवा में तहसील प्रशासन सवायजपुर द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान जरूरत
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक साण्डी स्थित स्वामी राम स्वरूप इंटर कॉलेज कुचिला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रचारक गोविन्द भाई साहब के उद्बोधन को सुना और उनके विचारों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज शुक्ला, विनय सिंह श्रीमऊ, मंडल अध्यक्ष अजय राजपूत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके बाद विधायक ने विकास खंड साण्डी के ग्राम छब्बापुरवा में तहसील प्रशासन सवायजपुर द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेश पटेल, राजस्व निरीक्षक महेश राजपूत, क्षेत्रीय प्रधानों में राम कुमार कुचिला, राम सुशील राजपूत अब्दुलपुर वम्हरौली, उदयवीर राजपूत कटरी छोछपुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ राजपूत, शैलेन्द्र सिंह नोनखारा, रामपूत सिंह मंसूरपुर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी
What's Your Reaction?