Hardoi News: बाढ़ से निपटने को सड़कों पर उतरे नवागत डीएम राहुल पांडे, राहत केंद्रों और गंगा घाट का किया निरीक्षण
बीते डेढ़ महीने से जल प्रलय जैसी स्थिति से जूझ रहे थाना क्षेत्र को बाढ़ से कुछ दिन पूर्व ही राहत मिली थी, परंतु लगातार 50 घंटे तक हुई भारी बारिश ने क्षेत्र
अरवल। बीते डेढ़ महीने से जल प्रलय जैसी स्थिति से जूझ रहे थाना क्षेत्र को बाढ़ से कुछ दिन पूर्व ही राहत मिली थी, परंतु लगातार 50 घंटे तक हुई भारी बारिश ने क्षेत्र की स्थिति पुनः अत्यंत दयनीय कर दी है। नदियों का पानी एक बार फिर सड़कों पर चढ़ने और गांवों में घुसने लगा है। इस बिगड़ते हालात को लेकर गंभीर दिखे जनपद के नए जिलाधिकारी राहुल पांडे ने उप जिलाधिकारी सवायजपुर शिवानी सिंह और प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया।
निरीक्षण की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौसार से हुई। जिलाधिकारी ने सीएचसी में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार से स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी दवाओं, एंटी स्नेक वेनम और अन्य चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता की बिंदुवार जानकारी ली।
इसके बाद जिलाधिकारी जनता इंटर कॉलेज पुरसौली में संचालित बाढ़ राहत केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद तहसीलदार सौरभ सिंह से राहत शिविर की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को केंद्र पर सुविधाओं में कोई कमी न रहने देने के कड़े निर्देश दिए।
दौरे के अंतिम चरण में डीएम ने उप जिलाधिकारी के साथ कुसुमखोर गंगा घाट का जायजा लिया। मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों से गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ प्रभावितों में बांटी जा रही राहत सामग्री का ब्यौरा मांगा।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तत्काल बने सूची
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों की त्वरित सूची बनाई जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप उन्हें तत्काल राहत व सहायता पहुंचाई जा सके। इस दौरान तहसीलदार सौरभ सिंह, कानूनगो कमलेश बाबू, क्षेत्रीय लेखपाल महेश, रामलाल राना, राहुल यादव सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Also Click : Drug Free Zone: नशे के खिलाफ यूपी सरकार का सख्त एक्शन, 500 मीटर दायरे में बनेगा ‘ड्रग फ्री जोन’
What's Your Reaction?