Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट कर घायल करने के मामले में 2 हिरासत में, शेष की तलाश जारी

अरविंद की तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 266/25 धारा 3(5)/115(2)/352/351(5)/109(1) बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत कि....

Apr 20, 2025 - 22:00
 0  40
Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट कर घायल करने के मामले में 2 हिरासत में, शेष की तलाश जारी

By INA News Hardoi.

बीते 19 अप्रैल अरविंद कपूर पुत्र स्व0 शिवकुमार कपूर निवासी गुप्ता कॉलोनी रेलवेगंज कोतवाली शहर द्वारा कोतवाली शहर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण अजीत मिश्रा पुत्र नन्हे लाल, अतुल मिश्रा पुत्र रमेश निवासी गुप्ता कॉलोनी रेलवेगंज कोतवाली शहर सहित 04 नामजद अभियुक्तगण द्वारा अरविंद व अरविंद के परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी।

जिसमें अरविंद के परिजन घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल हरदोई में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु लखनऊ रेफर किया गया।

Also Click: Hardoi News: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया

इस सम्बन्ध में अरविंद की तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 266/25 धारा 3(5)/115(2)/352/351(5)/109(1) बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया है।

कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगण अजीत मिश्रा पुत्र नन्हे लाल व अतुल मिश्रा पुत्र रमेश निवासी गुप्ता कॉलोनी रेलवेगंज कोतवाली शहर जनपद हरदोई को हिरासत में लिया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow