Hardoi News: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया

थाना संडीला पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्ता रामश्री पत्नी स्व0 महिपाल सिंह निवासी गंगाबक्श खेड़ा मजरा अटसलिया थाना संडीला जनप....

Apr 20, 2025 - 21:55
 0  30
Hardoi News: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया

By INA News Hardoi.

बीते 23 फरवरी योगेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम आंट गढी सौरा, थाना माल जनपद लखनऊ द्वारा थाना संडीला पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्ता रामश्री पत्नी स्व0 महिपाल सिंह निवासी गंगाबक्श खेड़ा मजरा अटसलिया थाना संडीला जनपद हरदोई व 04 अन्य अभियुक्तों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर योगेन्द्र की पुत्री की हत्या कर दी गई।

Also Click: Hardoi News: लडकी से छेडछाड़ व भगा ले जाने के 2 मामलों में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया

इस संबंध में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 86/25 धारा 85 / 103 (1) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम नामजद उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। थाना संडीला पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्ता रामश्री पत्नी स्व0 महिपाल सिंह निवासी गंगाबक्श खेड़ा मजरा अटसलिया थाना संडीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow